नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष चयन के लिए भाजपा ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें रायपुर संभाग में 12, दुर्ग संभाग में 9, बस्तर संभाग में 8, बिलासपुर संभाग में 14 और सरगुजा संभाग में 5 पर्यवेक्षक उपाध्यक्ष का चयन करेंगे।