छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण की प्रदेश अध्यक्ष बनी भारती किरण शर्मा, संरक्षक विजय लक्ष्मी

00 प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में हुआ पदाधिकारियों निर्वाचन व मनोनयन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ संगठन के द्वारा प्रदेश कार्यालय डंगनिया में प्रदेशस्तर पदाधिकारियों का निर्वाचन/ मनोनयन हेतु कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वर्ष भर के आय व्यय व प्रदेश पदाधिकारी के निर्वाचन/मनोनयन मुख्य एजेंडा के रुप में रखे गये। जिसमें सभी कोर कमेटी के सदस्य की उपस्थिति रही। आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन के सभी नियमों से अवगत कराया गया। नाम निर्देशन पत्र आमंत्रित किए गए। सभी पदों हेतु एक-एक अभ्यर्थी के नामपर कोर सदस्यों की सर्वसम्मति बनी ।जिससे निर्विरोध निर्वाचन/मनोनयन पद संरचना आधार पर किया गया।
जिसमें प्रदेश संरक्षक श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा, प्रदेश संयोजक श्रीमती डॉक्टर सरिता दुबे, प्रदेश अध्यक्ष – श्रीमती भारती किरण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष – श्रीमती सरिता तरुण शर्मा, प्रदेश सचिव – संजय शुक्ला, प्रदेश महासचिव – श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुनीता मिश्रा, प्रदेश संगठन सचिव (मुख्य) – प्रसार एवं विस्तार – ईश्वर प्रसाद शर्मा, प्रदेश सचेतक व अतरिक्त प्रभार कार्यकारी अध्यक्ष – कमलेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ – श्रीमती निशा तिवारी व मेघराज तिवारी को प्रदेश सह सचिव प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों का तीन वर्ष का कार्यकाल निर्धारित किया गया व भविष्य में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया।