ऑटो चालक चौक के 50-50 मीटर के परिधि में सवारी न बैठायेंगे और ना ही उतारेंगे

रायपुर। राजधानी में संचालित ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए किसी भी चौक के सभी दिशाओं में 50-50 मीटर तक कोई भी रिक्शा चालक सवारी को उतारने-चढ़ाने का कार्य नहीं करेगा। रायपुर शहर में संचालित रिक्शा चालकों ने बैठक में आश्वासन दिया कि चौक के 50-50 मीटर के परिधि में ना ही सवारी बैठायेंगे और ना ही सवारी उतारेंगे। इस प्रकार चौक में लेफ्ट टर्न फ्री रखेंगे। बैठक में 200 ऑटो चालक उपस्थित हुए।










