महासमुंद पुलिस के लिए उपलब्धि से भरा रहा 2024 , सड़क दुर्घटना और मत्यु दर के आंकड़े हुए कम

महासमुंद पुलिस के लिए उपलब्धि से भरा रहा 2024 , सड़क दुर्घटना और मत्यु दर के आंकड़े हुए कम

महासमुंद : – महासमुंद जिले की पुलिस के लिए 2024 का यह साल उपलब्धियों से भरा रहा . पुलिस के लिए यह साल कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण भी रहा . अगर जनवरी महीने से 27 दिसंबर 2024 तक के दौरान की बात करें तो, आपराधिक और गैर कानूनी घटनाओं व कार्यों में अंकुश लगना, वांरट तथा मामलों के निष्पादन में रिकॉर्ड कायम करना , विधि व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी इत्यादि सहित निर्माण कार्यों के मामले में पुलिस विभाग ने आसान शब्दों में कहा जाए तो सराहनीय काम किया है

पुलिस कप्तान आशुतोष सिंह और उनकी पूरी टीम ने एक दूसरे से समन्वय बनाकर जिस तरह से टीम भावना से काम किया, उसी का नतीजा है कि पुलिस को कई उपलब्धियां मिली है जो पिछले सत्र के मुकाबले बेहतर रहा .

सड़क दुर्घटना और मत्यु दर के आंकड़े हुए कम : –

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी चुनौती है जिसमे महासमुंद पुलिस ने पिछले साल के मुकाबले इस पर काफी अंकुश लगाया है . इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तरह तरह के नवाचार से लोगो को जागरूक किया है इसी का परिणाम रहा है कि यातायात दुर्घटनाओं में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में दुर्घटना में 13.72 प्रतिशत की कमी , मृतको संख्या 27.93 प्रतिशत की कमी एवं घायलो की संख्या में 32.88 प्रतिशत की कमी आयी है . यह आंकड़े बताते है कि लोगो मे जागरूकता आई है महासमुन्द पुलिस अब भी लोगो से यातयात नियमो को पालन करने की समझाइस दे रही है निश्चउत ही यह पुलिस की अच्छी पहल है .

कैसा रहा साल

वर्ष 2024 महासमुंद पुलिस के लिए अच्छा रहा जिसमे आपराधिक प्रकरणों की बात करे तो कुल दर्ज अपराध का 88.82 प्रतिशत मामले में पुलिस को सफलता मिली है साथ ही 11.18 प्रतिशत पेंडिंग रहा है
इसके साथ ही लूट के प्रकरणों में आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में पुलिस को शतप्रतिशत सफलता मिली है . असमाजिक तत्वो के विरुद्ध 84 नये गुण्डा , निगरानी , बदमाश फाइल खोली गई .
अवैध मादक ‘पदार्थ गांजा के 120 प्रकरणों में 5732.617 किलोग्राम गाँजा कीमत 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार 485 रूपये जप्त किया गया .

इतना ही नही जिले में पहली बार अफीम पोस्त (डोडां) में बड़ी कार्यवाही कर 1904 किलोग्राम कीमत 19 लाख 04 हजार रूपये की कार्यवाही की गई .
राज्यगठन के बाद पहली बार जप्त गांजा के 564 प्रकरणों में 32372.074 कि.ग्रा. गांजा का नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया .
जुआ के प्रकरण में छोटे संगटित अपराध दर्ज कर ‘प्रभावी कार्यवाही किया गया .
जिले में गिरफ्तार एवं सजाप्ता आरोपियों का शत प्रतिशत फिंगर प्रिंट तैयार नेफिस सिस्टम में ऑनलाईन अपलोड कर एन्ट्री किया गया .

पुलिस के लिए मुसीबत बना सायबर ठगी के मामलो जिसमे 2024 में 26 लाख 85 हजार 711 रूपये राशि होल्ड कराकर प्रार्थयो को रिफण्ड कराया गया . इसके लिए सायबर पखवाड़ा जनजागरूकता अभियान के तहत् थाना एवं सायबर सेल के माध्यम से कुल 1लाख 50 हजार से अधिक लोगो को जागरूक किया गया .

वर्ष 2024 में 403 गौवंशियों को जीवन क्षति से बचाया गया है महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 15 दिवस में 203 गुम इंसानो को उनके परिजनो से मिलाया .

कुलमिला कर महासमुंद जिले के लिए 2024 का यह साल उपलब्धियो से भरा रहा जहाँ पुलिस द्वारा चलाई जा रही जनजागरूकता नवाचार से लोग जागरूक हो रहे है . इस नवाचार के माध्यम से पुलिस तरह तरह के कैम्पेन लगाती है जिससे समाज मे पुलिस को लेकर जो भ्रांतियां है वह भी दूर हो रही है लोग बिना डरे अपनी बात सहजता से कर पाते है और उनकी समस्याओं का निराकरण भी होता दिखलाई पड़ रहा है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *