16 दंपत्ति सम्मानित हुए स्वर्ण दम्पति सम्मान से

00 भाईदूज का भी हुआ आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा स्वर्ण दम्पति सम्मान व भाईदूज समारोह का आयोजन वृन्दावन हाल किया गया जहां 16 दंपत्तियों का शाल, श्रीफल व मोमेंन्टो देकर सम्मानित किया गया। भगवान परशुराम जी महाराज के तस्वीर की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी शर्मा संरक्षक, अध्यक्षता भारती किरण शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि निशा तिवारी प्रदेशअध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ, प्रकाश दीवान अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, मेघराज तिवारी संयोजक विप्र प्रकोष्ठ के आतिथ्य में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समाज के अतिविशिष्ट जन के सम्मान में पं.सूर्यानंद महराज ने अपने वक्तव्य में सुसंस्कृत परिवार व बच्चों के सामाजिक सरोकार मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की। भारती किरण शर्मा ने समाज के वर्तमान परिदृश्य व समसामयिक परिवार वातावरण में सुधार व मुखिया की भूमिका पर चर्चा करते हुए बच्चों में शास्त्रोंनमुख व्यवहार व संस्कार निर्मित कर परिवार संयोजन पर विशेष व्याख्यान दिये। निशा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान में स्वर्ण दाम्पत्य सुखद जीवन 50वर्षो से अधिक व्यतीत कर रहे। उमा तिवारी, कृष्ण प्रसाद तिवारी,सविता गौरहा सुरेश गौरहा, पन्ना लाल कौशल तिवारी, पुष्पा दीवान, महेन्द्रधर दीवान, निर्मला दीवान, अशोकधर दीवान, सरोजनी तिवारी, रामनिहोरा तिवारी, उषा दुबे, गोपाल कृष्ण दुबे, वत्सला शर्मा, अनन्त धर शर्मा, इन्द्राणी पाण्डेय, जेपी पाण्डेय, शकुन्तला शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, सविता शर्मा, नरेंद्र शर्मा, किरण तिवारी, प्रशांत तिवारी, सीता चौबे, ब्यास नारायण चौबे इसके अलावा 16 दम्पति को शाल, श्रीफल व मोमेंन्टो देकर सम्मानित किया गया।
ईरा पंत के सुमधुर संगीत से सभा स्थल आल्हादित होता रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला प्रदेश सचिव, शजिन्ता शुक्ला सांस्कृतिक सचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरिता तरुण शर्मा उपाध्यक्ष, प्रीति शुक्ला कोषाध्यक्ष, अल्का दीवान, संरक्षक,सीमा दीवान उपाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ, पूर्णिमा तिवारी प्रदेश सचिव नारी प्रकोष्ठ, प्रियंका तिवारी, सुर्यानंद महराज, उमेश मिश्रा सह सचिव, प्रकाश दुबे, हेमलाल शर्मा जिलाध्यक्ष बीरगांव, पं.लक्ष्मीकांत महराज, यश महराज, रानी दुबे के साथ अन्य पदाधिकारी व विप्रजन उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *