रायपुर में 8 अप्रैल को पहुंचेगी 1008वीं योग यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारियाँ पूर्ण –

रायपुर में 8 अप्रैल को पहुंचेगी 1008वीं योग यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारियाँ पूर्ण –
रायपुर : – अंतर विश्व शांति महासंघ द्वारा संचालित 1008वीं योग यात्रा के तहत योगयोगेश्वरी यती जी का 8 अप्रैल को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। राजधानी में उनके स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रातः 11:00 बजे उनके आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रूपनारायण सिन्हा, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेष पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में योग भवन, रायपुर में योग एवं गौमाता विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत योगयोगेश्वरी यती जी योग के महत्व एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर अपने विचार रखेंगी। साथ ही समाज में स्वास्थ्य, समरसता एवं गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात वे श्री राम मंदिर, रायपुर में दर्शन-पूजन एवं सायं आयोजित भजन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके बाद वे रात्रि विश्राम करेंगी तथा अगले दिन बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।









