खैर उपचुनाव के 19वें चरण में भाजपा आगे

अलीगढ़। अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 19वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 65712 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 37882 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8996 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5204 वोट मिले हैं।










