कथा स्थल ड्यूटी से गायब टीआई सस्पेंड

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीआई का नाम शिवप्रसाद चंद्रा है और उतई थाना में तैनात था। लापरवाही के चलते एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, दुर्ग जिले के भिलाई जयंती स्टेडियम में आज से 5 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। टीआई शिव चंद्रा को कथास्थल के गणेश गेट में ड्यूटी करनी थी, लेकिन वो अपने ड्यूटी पर नहीं थे।
इसी दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। कथा स्थल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की तलाशी लिये बिना ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से टीआई शिव चंद्रा को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *