कांग्रेस के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध व समर्थन के सुर दिखे

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सलीम रजा उस्मानी को दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद से ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इस नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। वहीं कई लोग उस्मानी का समर्थन करते भी नजर आए हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उस्मानी का कहना है कि, हमारी पहली प्राथमिकता अफवाहों पर ध्यान न देकर संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ हमारा दूसरा बड़ा लक्ष्य 2028 विधानसभा चुनाव को जीतना है। मुझसे जिला संगठन नाराज नहीं है ये सिर्फ अफवाह है। दीपक बैज से मिलने तो कोई भी कांग्रेसी जा सकता है, हम सब मिलकर काम करेंगे।
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, मुस्लिम समाज से आने वाले सलीम रजा उस्मानी को अध्यक्ष पद सौंपने पर विरोध हो रहा है। अगर किसी और को अध्यक्ष बनाते तो शायद इतना विरोध नहीं होता। वहीं समर्थकों का कहना है कि, जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की कमान सौंपी गई है। इससे पहले जो भी जिला अध्यक्ष रहे वे तो कुर्सी को खुद की जागीर समझते रहे हैं। गीदम नगर में कांग्रेस जिला संगठन की करीब 10 वर्ष तक जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर रहीं। इसके बाद कुआकोंडा ब्लॉक से जिलाध्यक्ष पद पर सालों से कब्जा रहा है। अब यह कुर्सी मुस्लिम समुदाय के आम कार्यकर्ता के पास पहुंची है तो पेट में दर्द उठ रहा है। उस्मानी को जैसे ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया वे सीधे मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे जहां पर उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *