समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हर्बल गुलाल व होली सामग्री का लगाया स्टॉल

जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह, बस्तर द्वारा हर्बल गुलाल व होली सामग्री का स्टॉल लगाया उसका निरीक्षण कर स्व सहायता समूह के सदस्यों से होली सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया । विदित हो कि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, होली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों की त्वचा पर नुकसान नहीं पहुंचाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *