डैनेज का भूसा गायब कर दिए पेंड्री कला उपार्जन केंद्र का प्रबंधक, जमीन में बिखरा पड़ा किसानों का सोना

कवर्धा। पेंड्रीकला के उपार्जन केंद्र में प्रबंधक व प्रभारी की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहां किसानों से खरीदे धान को ठीक से रख भी नहीं पा रहे है। जी हां पेंड्रीकला के धान खरीदी केंद्र में धान के रख-रखाव पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही डैनेज का भूसा ही यहां से गायब कर दिया गया है। जबकि धान स्टेक जमाने से पहले धान को नमी और खराब होने से नचाने के लिए डैनेज बनाया जाता है, धान को भूसा के ऊपर रखा जाता है ताकि खरीदे गए धान को सुरक्षित रह सके, लेकिन पेंड्रीकला के प्रभारी धान को रखने में काफी लापरवाही बरत रहे है। वही कल कुंटल धान को जमीन पर बिखरा पड़ा है। धान के रख रखाओ पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शंकर साहू, रामलाल सहित अन्य किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों से अधिक धान लिया जा रहा है। खुद धान को सुरक्षित नहीं रख पा रहे है और किसानों से अधिक धान खरीद रहे है। किसानो से 41 किलो से अधिक धान खरीदी रहे है और 41 किलो से कम होता है तो किसानों को और धान लाने दबाव डाला जाता है। इस प्रकार पेंड्रीकला में मनमानी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *