बस्तर जिला क्षेत्र क्र. 5 में शकुन्तला व क्षेत्र क्र. 10 में पद्मिनी होंगी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी

जगदलपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र के भाजपा द्वारा अधिकृत दो प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में अपना नाम वापस लिया है। भाजपा संगठन द्वारा उनके स्थान पर दो नये अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि बस्तर जिला पंचायत में क्षेत्र क्र. 5 में श्रीमती टिकेश्वरी मण्डावी व क्षेत्र क्र. 10 में श्रीमती उर्मिला गोयल अधिकृत प्रत्याशी थी। जिनके द्वारा नाम वापस लेने की मंशा जाहिर करने के बाद अब क्षेत्र क्र. 5 में श्रीमती शकुन्तला कश्यप और क्षेत्र क्र.10 में सुश्री पद्मिनी कश्यप को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *