11 रनिंग शील्ड के साथ रेलवे के 56 कर्मचारियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा 69वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और विशिष्ट अतिथि मंडल सेक्रो अध्यक्षा भगवती खोईवाल थीं। मंडल रेल प्रबंधक ने 56 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रेल सेवा पुरस्कार और 11 रनिंग शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि मंडल के समर्पित रेलकर्मियों के प्रयासों से पिछले वित्तीय वर्ष में 189.7 मिलियन टन माल लदान का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। उन्होंने संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी रेल कर्मियों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया।
समारोह में कर्मचारियों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके। मंडल रेल प्रबंधक ने 56 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रेल सेवा पुरस्कार और 11 रनिंग शील्ड प्रदान की। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विभागों में लेखा, वाणिज्य, सुरक्षा, चिकित्सा, और अभियांत्रिकी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *