पुलिस कप्तान ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण , परेड में सलामी लेकर जवानों को किया पुरस्कृत ,

पुलिस कप्तान ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण , परेड में सलामी लेकर जवानों को किया पुरस्कृत

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : – जिले के पुलिस कप्तान ने रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान परेड ग्राउंड में सलामी लेते हुए शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों
पुरस्कृत कर हौसला आफजाई किया इसके साथ ही पुलिस कप्तान यु उदय किरण ने बताया कि परेड अनुशाशन की जड़ है इसे नियमित रूप से कराये जाने पर जोर दिया चूंकि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है जहां का कार्य अनुशासन पर ही चलता है  इसमें कमांड व कंट्रोल का महत्व बहुत होता है साथ ही विपरीत लॉ एंड ऑर्डर में यह और भी आवश्यक हो जाता है . पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परेड जवानों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक दृढ़ता भी सिखलाती है .

आज के आयोजित परेड में पुलिस कप्तान  द्वारा विभिन्न प्लाटून की स्क्वाड वाइज कवायद करवाई गई और सलामी मंच से सलामी ली गई . इसी बीच रक्षित केंद्र के सभी शाखाओं के दस्तावेजों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और सुधार करने समझाइश दिया

इस दौरान जिले के रक्षित निरीक्षक  रामप्रसाद पैकरा, सूबेदार विकास नारंग सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *