पेंड्रा का ग्रामीण क्षेत्र बन गया शिमला, चारों तरफ फैली बर्फ की चादर

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सोमवार को मौसम अचानक बिगड़ गया है और तेज गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई और जगह-जगह ओलावृष्टि भी होने लगा। बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली पर किसानों की चिंता बढ़ गई क्योंकिसब्जी और फसलों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले एक घंटे की बारिश में ही पेंड्रा का ग्रामीण क्षेत्र शिमला बन गया और चारों तरफ बर्फ की चादर फैल गई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *