10 लाख का धान जब्त, तीन स्थानों से 327 क्विंटल धान बरामद

बिलासपुर। किसानों को झांसे में लेकर धान को खपाने की साजिश करने से पहले ही राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 327 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जिसकीकीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।
तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जाँच अभियान चलाया। यहाँ सेवक राम धृतलहरे के घर पर 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) अवैध धान भंडारित पाया गया। इसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। इसी तहसील के ग्राम कोनचरा में जीतू गुप्ता के घर पर छापा मारा गया। यहाँ 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। विकासखंड कोटा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में श्रीराम राइस मिल पर छापेमारी हुई। यहाँ 513 कट्टी (205 क्विंटल) धान का मंडी शुल्क जमा न किए जाने पर जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि भविष्य में भी अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और धान की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *