हाईस्कूल के हिन्दी पेपर में 9637 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 278 रहे अनुपस्थित

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 21 फरवरी 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हाईस्कूल परीक्षा से संबंधित पंजीकृत कुल 9637 परीक्षार्थी थे जिसमें परीक्षा में 9359 सम्मिलित हुए, वहीं 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उडऩदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए प्रमुख केन्द्रों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, कन्या दरिमा, बालक दरिमा, सखौली, धौरपुर, जोरी, डूमरडीह, पडौली, पुहपुटरा, कन्या लखनपुर, उदयपुर, कन्या सीतापुर, प्रतापगढ़, बालक बतौली, कन्या बतौली, क्रिश्चियन सूर्यापारा सीतापुर एवं डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर शामिल हैं।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उडऩदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा, गांधीनगर, कन्या शिक्षा परिसर केदारपुर, सेंट जेवियर्स एवं होलीक्रास कॉन्वेंट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी केन्द्रों में परीक्षा निर्धारित समयानुसार, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा होलीक्रास कॉन्वेंट विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के आधार आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत तैयार कराना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। साथ ही आगामी परीक्षाओं के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *