एक-एक विस से 30-40 हजार वोटरों के नाम कटे, राज्यसभा की दौड़ से हैं बाहर, हाईकमान तय करेगा नाम – भूपेश

बालोद। पाटन विधानसभा में 17 हजार सहित छत्तीसगढ़ में करीबन 27 लाख वोटरों के नाम काटने के बाद रविवार को बालोद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए खुद को राज्यसभा की दौड़ से बाहर बताया है। उन्होंने कहा कि मैं ऑलरेडी विधायक हूं, महामंत्री भी हूं, मैं इस दौड़ में नहीं हूं। हाईकमान तय करेगा कि प्रत्याशी कौन होगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ में एक सीट कांग्रेस की और एक सीट भाजपा की खाली हो रही है, दो सांसद दिल्ली जाएंगे—एक भाजपा और एक कांग्रेस से। राज्यसभा कौन जाएगा, कौन प्रत्याशी होगा इसे कांग्रेस हाईकमान तय करेगी।
उन्होंीे कहा कि शहरी क्षेत्रों में वोटरों के नाम ज्यादा कटे हैं, न केवल कुम्हारी, अमलेश्वर पालिका में, ग्रामीण में नहीं कटा है। उसी प्रकार से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, यहीं सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कटे हैं। एक-एक विधानसभा में 30-40 हजार वोटरों के नाम कटे हैं। जो वोटर कौन थे, किसके वोट हैं, ये अध्ययन करने का विषय है। किसका नाम आपने काटा, ये सबसे बड़ी बात है।
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय दौरे पर बालोद पहुंचे, जहां बालोद जिला मुख्यालय आगमन के दौरान दल्ली चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कृष्णा दुबे, अंचल साहू, किशोर साहू, सादिक अली, विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, यज्ञदेव पटेल, हसमुख टुवानी, नरेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम पटेल, साजन पटेल, कमलेश श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। इसके पश्चात भूपेश बघेल डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुसुमकसा में सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम और ठेमाबुज़ुर्ग में आयोजित सत्रहगईहा मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *