मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष नहीं बचा पाई कांग्रेस, 12 मत के बाद भी भाजपा के जयप्रकाश को मिले 13 मत

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के दावेदार अरविंद वैष्णव सहित कुल 12 मत थे लेकिन जब वोटिंग की पारी आई को तीन मत कम हो गए और भाजपा के जयप्रकाश मिश्रा 13 मतों के साथ मुंगेली नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए जिनमें एक 1 मत रिजेक्ट हुआ था।
मुंगेली की जनता ने भले ही नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के रोहित शुक्ला को भले ही जिताया था लेकिन उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने उससे उपाध्यक्ष पद की कुर्सी छीन ली। नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस से अरविंद वैष्णव तो भाजपा से जयप्रकाश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था, जहां कांग्रेस के पाले में अध्यक्ष सहित 12 मत थे जबकि भाजपा के पास निर्दलीय पार्षद के साथ 11 मत थे। निर्वाचित नपा अध्यक्ष और 22 वार्ड के पार्षद ने अपने मतों का प्रयोग किया जिसमें भाजपा के पक्ष में 13, कांग्रेस के पक्ष में 9 तो 1 मत रिजेक्ट हुआ। इस हिसाब से भाजपा पार्षद जयप्रकाश मिश्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मुंगेली जिले के कांग्रेस प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि हमारे 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करके पार्टी से गद्दारी की है इसकी समीक्षा की जा रही है, पार्षद जो भी हो उन पर दो दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *