बैडमिंटन खेलते समय घायल हुए विधायक यादव

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। विधायक गजेंद्र यादव के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी लगते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा तत्काल अस्पताल पहुंचे और यादव का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।