आओ बस्तर चलें का मंत्री केदार कश्यप ने किया विमोचन

जगदलपुर। बस्तर के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तक आओ बस्तर चलें का विमोचन आज रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। वरिष्ठ पत्रकार करीमुद्दीन द्वारा लिखित यह पुस्तक बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना को इंगित करती है। चित्रकोट कुटुमसर के अलावा बस्तर में कुछ ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जहां अगर विभाग थोड़ा ध्यान दे तो वे भी देश विदेश स्तर पर मशहूर हो सकते हैं।
मंत्री केदार कश्यप ने किताब का अनावरण करते हुए उसमें प्रकाशित तस्वीरों और जानकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बस्तर से हूं किंतु कुछ जगह मैं खुद नहीं जा पाया हूं, लेकिन अब अवश्य वहां जाऊंगा। केदार कश्यप ने कहा कि सरकार पर्यटन को विकसित करने कृत संकल्पित है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एस. करीमुद्दीन ने पुस्तक के संबंध में बताया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, आलोक अवस्थी, पत्रकार गिरीश शर्मा, संजीव पचौरी, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र महापात्र, संतोष वर्मा, अर्जुन झा तथा हिंदसत के प्रधान संपादक दिलशाद नियाजी उपस्थित रहे।










