विधिक साक्षरता शिविर में नि:शुल्क विधिक सलाह व सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 का लाभ लेने किया प्रेरित

जगदलपुर। छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार गोविन्द नारायण जांगड़े, प्रधान जिला न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के मार्गदर्शन पर ग्राम पंचायत साडग़ुड़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।
सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया कि अच्छा बोलो, अच्छा देखो और अच्छा करों की सोच अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए जिससे हमारा जीवन तनावमुक्त रह सकेगा। व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए, भविष्य के बारे में अनावश्यक चिंता नहीं करना चाहिए एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया कि मानव को अपने जीवन में लोभ, कोध, चिन्ता आदि से दूर रहकर सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए, जिससे हमारा मन हमेशा आनंदित रहे। सकारात्मक सोच से ही हम अपने एवं सामाजिक जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, बताते हुए उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराते हुए, नेशनल लोक अदालत की महत्ता तथा नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर, ग्राम पंचायत साडग़ुड़ के सरपंच, उपसरपंच तथा ग्राम वासियों के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स शोभाराम बघेल, यदुराम शार्दुल, गुलाब सिंह, संदीप एवं जगन्नाथ भारती मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *