कुरकुंज के जंगल से 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद

कांकेर। जिले के कोइलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुरकुंज के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के जवानों ने रविवार को 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में गश्त कर रही थी। कोइलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुंज के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में जवानों को यह आईईडी मिला, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया। विदित हो कि सुरक्षाबल आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर जंगलों में लगाये गये आईईडी का पता लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। पिछले दो महीनों में, इस इलाके से 15 से अधिक आईईड बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं।यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *