सीएसवीटीयू का खेल कैलेंडर जारी, 12 कॉलेज होंगे शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के खेल कैलेंडर के अनुसार यह प्रतियोगिताएं अक्टूबर में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय टीम की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अंतर महाविद्यालय व अंतर जोन प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन होगा। इसके आधार पर विश्वविद्यालय टीम तैयार की जाएगी। कॉलेजों को खेलों का आबंटन प्राप्त प्रस्ताव के मेरिट के आधार पर किया गया है।
कब कौन सा खेल
फुटबॉल – 28 से 30 अक्टूबर – एसएसआईपीएमटी रायपुर
क्रिकेट – 6 से 11 नवंबर – बीआईटी दुर्ग
वॉलीबॉल -13 से 15 अक्टूबर – पॉलीटेक्निक अंबिकापुर
बैडमिंटन – 1 और 2 दिसंबर – आरसीईटी भिलाई
कबड्डी – 29 सितंबर तक – बीआईटी दुर्ग
खो-खो – 4 से 5 दिसंबर – इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर
शतरंज – 8 से 9 दिसंबर – संजीवनी इंस्टीट्यूट बिलासपुर
हैंडबॉल – 11 से 12 दिसंबर – मनसा पॉलीटेक्निक कॉलेज भिलाई
टेबल टेनिस – 12 से 13 नवंबर – सीएसवीटीयू परिसरथ लेटिक्स
27 से 28 नवंबर – जीईसी जगदलपुर
रस्साकशी – 17 अक्टूबर – गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कांकेर










