पार्षद घासीराम नाग बने बीजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष

बीजापुर। जिले के भाजपा संगठन ने आज बीजापुर नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान पार्षद एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग को बीजापुर जिला भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घासीराम नाग को जिलाध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में संजय लुक्कड़, गोपाल सिंह पवार व दयाशंकर पटेल का नाम प्रमुख था।
खबरों के मुताबिक इन्ही किसी नामों पर जिलाध्यक्ष के नाम का मुहर लगने के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन भाजपा संगठन ने अचानक पार्षद घासीराम नाग के भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम का एलान कर सबको चौका दिया है। घासीराम नाग वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़कर समर्पित रूप से काम कर रहे है। उन्हें संगठन ने पहली जिम्मेदारी किसान मोर्चा के बीजापुर मंडल अध्यक्ष बनाकर दी। इसके बाद उन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में वे संगठन के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर रहे। इसके अलावा घासीराम नाग नगर पालिका परिषद बीजापुर के वार्ड क्रमांक 8 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से लगातार दो बारे पार्षद रहे। पिछले चुनाव में उन्होंने सीट बदलकर शहीद नारायण वार्ड क्रमांक 15 से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर लगातार तीन बार से पार्षद हैं। वे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रहे है, वे संघ परिवार के सदस्य रहे है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले घासीराम नाग भाजपा के समर्पित, निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ता माने जांते है। साथ ही वे बीजापुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जी. वेंकट के करीबी माने जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *