बेटे संग बाइक पर सवार भाजपा पार्षद की माँ की मौत

राजनांदगांव। चिखली-शांतिनगर के भाजपा पार्षद सुनील साहू की मां लीलाबाई साहू की मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है जबकि बाइक सवार उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसा चिखली रोड पर हुआ जब मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के आसपास चिखली की ओर से बाइक पर सवार होकर लीलाबाई साहू अपने बेटे के साथ शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाई ओवर के पास ही एक मिक्सर मशीन भी शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया और इस हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोट पहुंची और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक को भी चोट पहुंची है जिसे आमजनों की सहायता से अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *