भैंसमुंडी के बाद जामगांव में 4 परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में की वापसी

कांकेर। जिले में ईसाई धर्म अपना चुके लोगों का सनातन धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है। कल भैंसमुंडी में 3 परिवारों के 16 सदस्यों की मूल धर्म में वापसी के बाद आज जामगांव में 4 परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी की है। सर्व समाज और गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी की सनातन धर्म में वापसी करवाई है।
बताया जा रहा है कि जामगांव में कमलेश पमार की पत्नी की मौत हो गई थी। उन्होंने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी। इसके बाद गांव में हुई बैठक के पश्चात कमलेश पमार के अलावा उनके संबंधी रवि पमार, कृष्णा पमार और वीरेंद्र पमार के परिवार के कुल 14 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *