विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त

कांकेर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम (शीतकालीन) सत्र 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों का उत्तर समय-सीमा के भीतर शासन को प्रेषित करने नोडल अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *