श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर

कवर्धा। भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहा पिकअप वाहन ग्राम हरमो के पास सरोदा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मैदान पर जा पलटा। इस हादसे में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए, जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला के ग्राम किरकी के महिला, बच्ची समेत 20-22 लोग रविवार की सुबह दर्शन के लिए भोरमदेव पहुंचे थे। पूजा अर्चना व दर्शन के बाद दोपहर करीब 3 बजे पिकअप वाहन से ही ग्राम छपरी की ओर से सरोदा जलाशय की ओर घूमने लिए निकले। लेकिन ग्राम हरमो के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से नीचे मैदान पर जा पलटा। इससे 11 वर्ष की वैष्णवी पिता सुरेन्द्र साहू वाहन की नीचे ही दब गई, जबकि अधिकतर लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। बच्चे और महिलाओं को अधिक चोटें आयी। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रोते बिलखते बच्चों की आवाज सुनकर राहगिर रुके और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दिए। घायल हुए 12 लोगों को डॉयल 112 और संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *