तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की हुई मौत

जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत मुण्डागांव में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुखद हादसा तब हुआ जब बच्चा बस से उतरकर घर की ओर जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मुण्डागांव निवासी लखमू अपने 6 वर्षीय बेटे लव के साथ बस से नगरनार स्थित अपने परिजनों से मिलने गया था। वापसी पर, जैसे ही वे मुण्डागांव बस स्टैंड पर उतरा, विपरीत दिशा से आ रही एक बेलगाम बाइक ने लव को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद, बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लव गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और उसके पिता लखमू ने तत्काल उपचार के लिए भानपुरी के अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे मेकॉज रेफर कर दिया गया। मेकाज में कई घंटों के गहन उपचार के बावजूद, मासूम लव की जान नहीं बचाई जा सकी। आज सोमवार सुबह उपचार के दौरान मासूम लव ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *