विस्फोटक के साथ 5 लाख के ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के नेतृत्व में उनि. सोड़ी कन्ना डीआरजी हीरो एवं प्रधान आरक्षक बारसे भीमा डीआजरी इंडिया के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल एवं कैम्प कुदेंड से हर्षदीप रंधावा सहायक कमाण्डेन्ट 165 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम मिसीगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान मिसीगुड़ा केे जंगल-पहाड़ी चिकोमेट्टा के पास से घेराबंदी कर 5 संदिग्धो उईका चैतू पिता सुकलु (पूर्व एसीएम/परमिली एरिया कमेटी सदस्य, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) ईनामी 5 लाख) निवासी पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, कुंजाम सुखलाल पिता सोमालू (मिलिशिया सदस्य, इंद्रावती एरिया) निवासी पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदाम हुंगा पिता पदाम पण्डा (मिलिशिया सदस्य/जीआरडी कमांडर) निवासी पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा, महिला उईका लखे पिता उईका हुंगा (सीएनएम सदस्य, चिन्नागेलुर एरिया) निवासी मिसीगुड़ा पटेलपारा, थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदाम सन्नू पिता सोमालू (मिलिशिया सदस्य) निवासी मिसीगुड़ा पाण्डूपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा को पकड़कर पूछताछ में नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार 5 नक्सलियों के कब्जे से 200 ग्राम बारुद, टाईगर बम 2 नग, डेटोनेटर 4 नग, माचिस 1 नग, बीजीएल सेल 1 नग, जिलेटीन रॉड 4 नग, कोर्डेक्स वॉयर, पेंसिल सेल 4 नग, नक्सल साहित्य, कोर्डेक्स वॉयर, बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से उक्त नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी 5 नक्सलियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *