सूने घर से नगदी रकम सहित सोने चांदी की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार में प्रार्थी उमेश पाढी पिता लक्ष्मीनारायण पाढी उम्र 45 साल निवासी गुमडेल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि काम से बाहर गया था, रात को लगभग 12 बजे घर वापस आकर देखा तो एक युवक मोटर सायकल के साथ घर के पास मोबाईल में बात कर रहा था । घर अंदर जाकर देखा तो घर का दरवाजा कमरे में रखा आलमारी का लॉकर खुला हुआ था। चोरी होने व बाहर खड़ा युवक चोर होने के संदेह पर अपने भतीजो को बुलाकर बाहर खड़े मोटर सायकल वाले व्यक्ति का पीछा कर पकडऩे का प्रयास किया। उक्त युवक मोटर सायकल को मौके पर छोडकर भाग गया बजाज पल्सर मोटर सायकल कमांक साजी 17-एल बी 6209 में आये अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे नगद 45 हजार सहित सोने चांदी के गहने अभुषण कीमती 3 लाख 14 हजार 550 रूपये की चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
फरार चोरो की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि विवेचना के दौरान मोटर सायकल क्रमांक साजी 17-एल बी 6209 के स्वामी से पुछताछ में उक्त मोटर सायकल को गणपत सेटठी, सरमन सेटठी, तथा सोनू बघेल मांग कर ले गये थे, के जानकारी के आधार पर तीनो आरोपी को हिरासत में लेकर पुछ-ताछ करने पर तीनो आरोपी ने अपने अन्य साथी आदर्श उर्फ आनंद नाग के साथ मिलकर चोरी करना कबुल करने पर आरोपीयो के संयुक्त कब्जे से चोरी गये सोने-चांदी के गहनों को बरामद कर जप्त किया गया एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत सोमवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *