39 बच्चों ने खाया फाइलेरिया की टैबलेट, 4 की बिगड़ी तबीयत

अंबिकापुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रहे है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा में मितानिन ने स्कूल के 39 बच्चों को फाइलेरिया की टैबलेट खिलाई थी। टैबलेट खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे के बाद सभी छात्रों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, अस्पताल में चारों छात्रों का इलाज जारी है। वहीं फाइलेरिया की टैबलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगडऩे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों के आलावा जिन अन्य छात्रों को दवाई खिलाई गई थी उनकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *