31 जिला न्यायाधीशों (प्रवेश स्तर) को जिला न्यायाधीश (चयन ग्रेड) के पद पर पदोन्नति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 31 जिला न्यायाधीशों (प्रवेश स्तर) को जिला न्यायाधीश (चयन ग्रेड) के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है। यह आदेश 7 मई से प्रभावी हो गया है जिसमें चयनित न्यायाधीशों को वेतनमान रु. 1,63,030- 2,19,090 प्रदान किया जाएगा।
पदोन्नत न्यायाधीशों में कुमारी मोहनी कंवर (खैरागढ़), पल्लवी तिवारी (रायपुर), अश्वनी कुमार चतुर्वेदी (रायगढ़), उर्मिला गुप्ता (औद्योगिक न्यायालय, रायपुर), बलराम साहू (गरियाबंद), दिलेश कुमार यादव (रायगढ़), लीलाधर साई यादव (सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर), राकेश कुमार सोम (मुंगेली), कमलेश कुमार जुर्री (छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल, रायपुर), आनंद प्रकाश दीक्षित (छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर), कुमारी राधिका सैनी (सारंगढ़), शैलेंद्र चौहान (जांजगीर-चांपा), ज्योति अग्रवाल (पेंड्रा रोड), अछ्छे लाल काछी (रायपुर), कुमारी उदय लक्ष्मी परमार (जगदलपुर), किरण त्रिपाठी (बिलासपुर), कुमारी स्मिता रत्नावत (अंबिकापुर), अमित राठौर (सारंगढ़), अनिल कुमार पांडे (महासमुंद), विभा पांडे (कांकेर), किरण थवाईत (रायपुर), अशोक कुमार लाल (भाटापारा), सुमित कपूर (उच्च न्यायालय, बिलासपुर), अवध किशोर (दुर्ग), जितेंद्र कुमार सिंह (रायपुर), शैलेश शर्मा (रायपुर), विक्रम प्रताप चंद्रा (कोंडागांव), कृष्ण पाल सिंह भदौरिया (छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर), संजय अग्रवाल (रायपुर), संतनु कुमार देशलहरे (रायपुर), और अविनाश कुमार त्रिपाठी (अंबागढ़ चौकी) शामिल हैं।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के. विनोद कुजूर द्वारा जारी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, और अन्य विभागों को भेजी गई है। यह आदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *