कांग्रेस समर्थित सरपंच सहित 150 लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा प्रवेश किया

दंतेवाड़ा। बस्तर संभग में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस समर्थित सरपंच मुकुंद ठाकुर एवं सूरजभान ठाकुर सहित कुल 150 लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन्हें आज गुरूवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया है।
सदस्यता लेने के बाद मुकुंद ठाकुर एवं सूरजभान ठाकुर ने कहा कि साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। दंतेवाड़ा के कांग्रेसी निष्ठा जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया है, सभी का हम स्वागत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *