कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार को सुकमा प्रवास पर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर निकाय एवं पंचायत चुनाव पर चर्चा की इस दौरान सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के शगुनघाट के सरपंच हड़मा राम मण्डावी सहित 15 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं लखमूराम गौर,सुनील कवासी, किशन कश्यप, कमल ठाकुर, शिवप्रसाद ठाकुर, शंकर वेट्टी,दिनेश गौर, संजू वेट्टी, सुखराम,सुलेमान कश्यप, लक्ष्मण मण्डावी,सुरेश कश्यप, रमेश कश्यप, फटने मरकाम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भाजपा का पटका पहना सभी का भाजपा में प्रवेश करवाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रभावित हो रहे हैं, और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि छिंदगढ़ ब्लाक के कांग्रेसी सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्ठा जताते हुये भाजपा में प्रवेश किया है, सभी का हम स्वागत करते हैं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, बृजेश भदौरिया, राजेश शर्मा, रिंनटू भदौरिया व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *