पेड़ से जा टकराई माजदा, तीन की मौत, 9 जख्मी

राजनांदगांव। दर्जन भर से अधिक तेन्दूपत्ता मजदूर को देवरचा की ओर जा रही माजदा वाहन छुईखदान इलाके के छिंदारी जलाशय (रानी रश्मिदेवी बांध) के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट कर पेड़ जा टकराने के कारण उसमें सवार तीन मजूदरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गर्ई, जबकि 9 मजदूर घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक छुईखदान इलाके के छिंदारी बांध मार्ग में आज सुबह 8 बजे के आसपास एक माजदा वाहन में करीब दर्जनभर तेन्दूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। इस बीच एक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकरा गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतक और घायल बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र के भरदाकला के रहने वाले हैं। तीन मजदूरों की मौत मौके पर हो गई थी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे एक विशालकाय पेड़ से टकराकर गाड़ी पलट गई।
इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की खबर के बाद छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू किया गया। घायलों को अन्य वाहन से छुईखदान अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर मजदूरों को राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *