कांग्रेस की न्याय पदयात्रा पर बृजमोहन बोले – अच्छा है, बहुत वर्षों से पसीना नहीं बहाया है, थोड़ा पसीना बहाएंगे

रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा पर एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद और दिग्गज भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अच्छा है बहुत वर्षों से कांग्रेसजनों ने पसीना नहीं बहाया है थोड़ा पसीना बहाएंगे तो अच्छा रहेगा।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह देते हुए कहा कि भूपेश बघेल उपदेश देना बंद कर अपने कार्यकाल को याद करें। उन्होंने क्या किया था? इससे पहले बघेल ने कहा था कि कवर्धा हिंसा को लेकर अफसरों का निलंबन नहीं जेल भेजना
चाहिए। इससे जुड़े एक प्रश्न पर अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश में अराजकता, अशांति पैदा हो। कानून व्यवस्था की स्थिति बने। कांग्रेसी कुछ लोगों के इशारे पर छत्तीसगढ़ को अशांत करना चाहते हैं लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।Õ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *