वरिष्ठ साहित्यकार सुशील भोले का निधन

रायपुर। वरिष्ठ साहित्यकार-पत्रकार सुशील भोले का आज उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कल 27 फरवरी को संजयनगर स्थित उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली जायेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में किया जायेगा। छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ी के लिए वे जीवन पर्यन्त समर्पित रहे।










