छग की बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण करने पर मिलेगा डेढ़ लाख

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 120 करोड तथा मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड का प्रावधान किया गया है। हमने संकल्प पत्र के अंतर्गत मोदी की गारंटी में बालिकाओं के जन्म होने पर उन्हें गरिमामयी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया था। इस बजट में हम रानी दुर्गावती योजना प्रारंभ करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से नोनी के 18 वर्ष पूरे होने पर उसे 1.5 लाख रूपये दिया जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।










