छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा की दो सीटें खाली हो जाएंगी। इसे लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 16 मार्च को चुनाव होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे। छत्तीसगढ़ में इस बार एक सीट भाजपा को मिलेगी।










