केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

खैरागढ़। खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग के जालबांधा क्षेत्र के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार 20 किलोमीटर दूर से ही साफ देख रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की कई गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग बार-बार भड़क रही है। पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू ने पाया जा सका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *