छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल बिक्री में 6.83% की वृद्धि, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों ने दिखाई मजबूती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल उद्योग ने जनवरी 2026 में सकारात्मक प्रदर्शन दर्ज किया है। जनवरी 2025 की तुलना में इस वर्ष कुल वाहन खुदरा बिक्री में 6.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2026 में कुल 71,714 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 67,130 था।
दोपहिया वाहनों की मांग में बढ़ोतरी
दोपहिया (2W) श्रेणी में सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई। जनवरी 2026 में 51,293 दोपहिया वाहन बिके, जो पिछले वर्ष जनवरी 2025 में 47,274 थे। इस प्रकार इस श्रेणी में 8.50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

ऑटोमोबाइल सेक्टर - नए साल का पहला महीना रहा गुलजार, बिक्री में 6.83 फीसदी का इजाफा
तीनपहिया और वाणिज्यिक वाहनों में भी उछाल
तीनपहिया (3W) वाहनों की बिक्री जनवरी 2026 में 1,378 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष यह 1,287 थी, जिससे 7.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
वाणिज्यिक वाहन (CV) श्रेणी में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। जनवरी 2026 में 3,765 वाहन बिके, जो जनवरी 2025 के 3,512 वाहनों की तुलना में 7.20 प्रतिशत अधिक है।
पैसेंजर वाहनों में स्थिर वृद्धि
पैसेंजर वाहन (PV) श्रेणी में 4.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी 2026 में 10,821 वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 10,307 थी।
राडा के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश खेमानी ने बताया कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों में तेजी, बेहतर वित्तीय उपलब्धता और उपभोक्ता विश्वास में सुधार के कारण वाहन बिक्री में वृद्धि हुई जिसका मुख्य कारण राडा ऑटो एक्सपो रहा, जो 20 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक चला जिसके कारण बाजार में उत्साह का माहौल बना और इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव जनवरी 2026 की वाहन बिक्री के आंकड़ों में देखने को मिला। कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ का ऑटोमोबाइल बाजार नए वर्ष की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ करता दिखाई दे रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *