राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के प्रति स्नेह ने इस दिन की गरिमा को कई गुना दिया है बढ़ा – सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। राष्ट्रपति महोदया का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने इस दिन की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया।राष्ट्रपति महोदया द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद, जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति उनके भावुक संबोधन ने प्रदेश के हर नागरिक का मन गर्व से भर दिया। उनकी उपस्थिति ने हमारी जनजातीय परंपराओं, संस्कृति तथा विकास के प्रति सरकार के सुशासनात्मक संकल्प को और बुलंद किया है।
हमारी सरकार जनजातीय विकास, वनोपज आधारित आजीविका और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के प्रति दृढ़संकल्पित है। राष्ट्रपति महोदया की सहभागिता जनजातीय सशक्तीकरण एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में ऐतिहासिक पदचिह्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *