विधायक किरण देव ने स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा

जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व में पूरा शहर इन दिनों भक्तिमय हो गया है। गुंडिचा मंदिर-सीरासार भवन एवं श्रीजगन्नाथ मंदिर में रियासत कालीन परंपरा अनुसार विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किये जा रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न ग्रामों के श्रृद्धालुओं के द्वारा भगवान श्रीजगन्नाथ को रोजाना अमनिया भोग का अर्पण के साथ ही रोजाना हजारों श्रद्धालु श्रीजगन्नाथ के भात का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा सत्यनारायण कथा अखंड रामायण पाठ मंडल अन्नप्राशन सहित निःशुल्क उपनयन संस्कार के अनुष्ठान जारी है। इस दौरान भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे जगदलपुर विधायक किरण देव से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्य एवं बस्तर गोंचा महापर्व के पूर्व अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने विधायक किरण देव को यह अवगत करवाते हुए बताया कि उनके महापौर के कार्यकाल के दौरान नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष अस्थाई नगर गोंचा गुड़ी के निर्माण की परंपरा प्रारंभ की गई थी, जो आज भी अनवरत जारी है। उन्होंने विधायक किरण देव की समक्ष स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक किरण देव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए स्थाई गोंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा की है।
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने विधायक किरण देव के द्वारा गाेंचा गुड़ी के निर्माण की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विधायक किरण देव स्वयं सुकमा जमींदार परिवार एवं बस्तर राज परिवार से संबंधित होने से रियासत कालीन बस्तर दशहरा एवं बस्तर गोंचा महापर्व में उनका पूरा परिवार इस परंपरा-रस्म का अभिन्न अंग हैं। जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वे हमेशा से प्रयासरत रहे हैं। इससे पहले विधायक किरण देव अपने महापौर कार्यकाल के दौरान बस्तर दशहरा पर्व के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर के पास नगरगुड़ी का निर्माण एवं श्रद्धालुओं के बस्तर दशहरा के देखने के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। अब इसी कड़ी में विधायक किरण देव के याेगदान में श्रद्धालुओं के लिए बस्तर गोंचा गुड़ी की एक और उपलब्धि जुड़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *