सूरी नए मुख्य आयकर आयुक्त होंगे, एक्का का तबादला ओडिशा

रायपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर विभाग के 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी है। प्रणीत महल सूरी रायपुर एमपी-सीजी के नए मुख्य आयकर आयुक्त होंगे। वे एडिशनल चार्ज के रूप में यह जिम्मेदारी निभाएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त वीर बिरसा का तबादला ओडीसा हो गया है।










