सखी ग्रुप ने श्री विनय मित्र मण्डल के वर्कशॉप में लगाए 8 दिव्यांगों को जयपुर पैर

रायपुर। जीवन विषमताओं से भरा होता है , बूंदों कुजूर 26 वर्षीय ग्राम कुमरता जिला रायगढ़ निवासी हैं । विवाह के कुछ वर्षों बाद ही पति ने त्याग दिया । दो बच्चों का बोझ लेकर मजदूरी से जीवन यापन करने लगी । चार माह पूर्व बीमारी से पैर काटना पड़ा । बूंदों के दो बच्चे अनुरोष 10 वर्ष 4 थी व ओबेद 3 री में अध्ययनरत है । पैर कटने से फिर जीवन दूभर हो गया। अशिक्षित बूंदों कुजूर ने परिस्थितियों से हार नही मानी। श्री विनय मित्र मण्डल द्वारा संचालित जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप पचपेड़ी नाका में पहुंची । आज सखी ग्रुप की सखियों की हौसला अफजाई से पुन: जीवनपथ पर चल पड़ी । बूंदों कुजूर ने कहा कि वह जयपुर पैर लगाकर वापस मजदूरी कर सकेगी और अपने बच्चों को पढ़ालिखा कर उच्च शिक्षित बनाएगी । सखी ग्रुप द्वारा मन्थली मीटिंग में संघर्षरत लोगों के लिए राशि एकत्र की जाती है। सखी ग्रुप की उवर्शी लोढ़ा , चंचल बैद , शीतल गोलछा , हेमा दुग्गड़ , स्नेहा कोचर व कृति गोलछा ने 8 पैर कटे दिव्यांगों को जयपुर पैर वितरित किए । इस अवसर पर श्री विनय मित्र मण्डल के संस्थापक महेन्द्र कोचर , पूर्व अध्यक्ष खेमराज बैद व दीपचंद कोटडिय़ा ने बताया कि विभिन्न बीमारियों व एक्सीडेंट से पैर गवां चुके 8 दिव्यांगों को 9 जयपुर पैर दिये गए । अर्जुन ध्रुव निपनिया बलौदाबाजार, उत्तम जंगहेल, गंदेई, रामावतार यादव बेमेतरा,चीकू भारद्वाज, कोंडागांव,इंद्रजीत कुंजाम महासमुंद, बूंदों कुजूर कुमाता रायगढ़,अर्जुन साहू अंबागढ़चौकी बेनूराम विश्वकर्मा नंदनी(दोनों पैर) शिविर में लाभान्वित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *