मुरली का जनसंपर्क जारी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड पार्षदों का दौरा कार्यक्रम जारी है। इस बीच स्वामी विवेकानंद सदरबाजार वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा की तरफ से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे मुरली शर्मा का व्यापक जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। वार्ड की जनता द्वारा विभिन्न जगहों पर उनका पुष्प वर्षा, आरती,फुल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी भी विशेष रूप से उनके समर्थन में लोगों से वोट मांग रहे है।
दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता वर्धमान सुराना, खेमराज बेद, विनोद रोहड़ा, विनय ओझा, हरीश अग्रवाल, कैलाश रावत, सतीश कुरंजेकर, राहुल जैन, विक्रम राजपुरोहित, इंदर कछावा, सदाशिव सोनी, संतोष सोनी, विजेंद्र गुप्ता, गायकवाड,अजय जगत, बिनु गायकवाड, राजा वर्मा शेख फैजान, ज्योति पवार, सरोज सोनी, बबीता रजक, वर्षा गुप्ता ,प्रीति राउत, अनघा करकरे समेत सैकड़ों वरिष्ठ युवा एवं महिला कार्यकर्ता जन उपस्थित थे।

